Blogging से पैसे कमाने का वो तरीका जो शायद आप नहीं जानते!


How to make money from Hindi Blogs हिंदी ब्लॉग्स से पैसे कैसे कमाएं
खैर, 2014 के खत्म होते-होते Hindi bloggers का बरसों पुराना इंतज़ार खत्म हुआ और Adsense Hindi language को support करने लगा। इससे Hindi bloggers भी कुछ पैसे कमाने लगे…जिसका जितना ज्यादा traffic उसको उतने ज्यादा पैसे। हालांकि, ये एकदम से directly proportional नहीं है…क्योंकि आपकी कमाई इसपर भी निर्भर करती है कि आप किस niche में हैं।
For example: एकबराबर traffic पर Tech ब्लॉग्स और Financial ब्लॉग्स, Hindi Stories और Motivational blogs से कहीं ज्यादा कमाते हैं।
Any ways, thanks to Adsense कि मैं और मेरे जैसे और bloggers Hindi blog होते हुए भी अच्छे पैसे कमाने लगे, और मैंने तो हिम्मत करके अपनी नौकरी भी छोड़ दी, आप मेरी story यहाँ पढ़ सकते हैं : एक MNC जॉब छोड़ कर फुल टाइम ब्लॉगर बनने की कहानी
AKC की success से inspire होकर बहुत से लोगों ने Motivational Hindi blogs शुरू किये….I think इनकी संख्या शायद हज़ारों में हो ! इनमे से कुछ blogs काफी सफल भी हुए और ठीक – ठाक पैसे कमाने लगे पर majority of them अभी भी struggle कर रहे हैं और बुरी खबर ये है कि उनका struggle इतनी जल्दी खत्म नहीं होने वाला है।
Reason being:
  • Hindi Blogs से अच्छे पैसे कमाने के लिए बहुत अधिक traffic चाहिए। और चूँकि Motivation वाली niche में already बहुत से players आ चुके हैं इसलिए competition बहुत है और किसी नए player के लिए जगह बनना इतना आसान नहीं…., of course जगह बनायीं जा सकती है…पर इसमें समय और मेहनत बहुत लगेगी।
  • और बहुत अधिक traffic क्यों चाहिए… क्योंकि इस तरह के Hindi Blogs पर cost per click (CPC), यानि एक click के बदले मिलने वाला  पैसा बहुत कम है… बस 2-3 रुपये, या उससे भी कम।
  • और CPC इसलिए कम है क्योंकि Net पर Hindi में advertise करने वालों की कमी है…मतलब advertisers के बीच competition नहीं है कि उनका ऐड किसी अच्छी Hindi website पर अच्छे spot पर दिखाया जाये।
  • और advertisers के बीच competition कब होगा…. ये कहा नहीं जा सकता…हालाँकि, I am very optimistic कि कभी न कभी ऐसा होगा ज़रूर।
तो ये तो हो गया थोड़ा सा background, अब आते हैं असल मुद्दे पर :

Blogging से पैसे कमाने का वो तरीका जो शायद आप नहीं जानते!

दो-तीन दिन पहले मुझे एक friend से पता चला की कुछ ब्लॉगर्स, ब्लॉगिंग शुरू करने के 1 साल के अंदर ही; लाख रुपये तक की income touch करने लगे हैं। हैरानी की बात ये थी कि ये लोग Hindi bloggers हैं ! मैंने सोचा कि जहाँ अच्छे पैसे कमाने में मुझे सालों लग गए वहीँ ये new comers इतनी जल्दी इतना पैसा कैसे कमाने लगे ?
पहले तो मुझे कुछ doubt हुआ पर फिर मैंने उनकी site देखी। एक site पे मुझे Monthly Income Report भी मिल गयी, जिसे देख कर लगा
यार ये तो कमाल है….
एक महीने में हुए page views: 3 लाख 50 हज़ार
एक महीने में हुई कमाई : करीब 80,000 रुपये
Support Me India Adsense Income
बाप रे!….अगर AKC पे इस हिसाब से कमाई होती तो शायद मैं India के Top Earning Bloggers में आ जाता 🙂

But what is the catch!….ऐसा कैसे हो सकता है ?

Catch है “लिखने के तरीके और blog niche में “
  • इस तरह से अधिक कमाई करने वाले ब्लॉग : TECH BLOGS हैं, यानि वे technology, blogging, Facebook, Whatsapp, वेबसाइट बनाने जैसी चीजों पे लिखते हैं.
  • और दूसरा वो Hindi में लिखते हुए भी English में लिखते हैं।
यानि जहाँ मुझे “My name is Gopal Mishra” हिंदी में लिखना होगा तो मैं लिखूंगा…” मेरा नाम गोपाल मिश्रा है”
वहीँ ये ज्यादा कमाई करने वाले bloggers लिखेंगे…”mera naam Gopal Mishra hai”
यानि वे A-B-C-D का प्रयोग करके हिंदी लिखते हैं, let us call it Roman Hindi….और मैं क, ख, ग, घ यानि देवनागरी लिपि का प्रयोग करके Hindi लिखता हूँ, जैसा कि हमें बचपन से सिखाया जाता है 😕

इससे क्या होता है ?

दरअसल, मुझे लगता है कि Google Adsense इस तरह के blogs को English blogs की तरह ही treat करता है और इसीलिए उनके CPC English sites की तरह ही high होते हैं।
यानि, इससे ये होता है कि ऐसे bloggers Hindi भाषियों के लिए लिखते हुए भी कमाई English blogs की तरह ही करते हैं।
मतलब, जहाँ Hindi वाले 1 ऐड click पर 2-3 रुपये कमाते हैं वहीँ English वाले….8-12 रुपये *

लेकिन user experience का क्या ?

मुझे लगता है Hindi पढ़ने वाले proper देवनागरी में लिखी चीजें पढ़ने में ज्यादा comfortable होंगे। But I am not sure, खासतौर से नयी generation कैसे पढ़ने में ज्यादा comfortable है ये मुझे नहीं मालूम।
Actually, SMS और whatsapp के जमाने में करोड़ों लोगों ने इस तरह से ही लिखने की आदत डाल ली है… तो हो सकता है वो इसी में ज्यादा comfortable हों। But personally, मुझे तो चीजें देवनगरी हिंदी में ही पढ़ना सही लगता है।

तो क्या इस तरह से लिख के अच्छी कमाई बस Tech blog से हो सकती है ?

मेरे ख्याल से ऐसा नहीं होना चाहिए। बाकि niche के blogs पर भी English की तरह कमाई होनी चाहिए…but again I am not sure. अगर कोई reader इस बारे में कुछ बता सकता है तो please comment डाल कर हम सबकी मदद करे।

क्या इस तरह से लिखने में कोई risk भी है ?

मुझे लगता है इसमें एक बहुत बड़ा risk हो सकता है….इस बात का risk कि अगर कहीं Google इस तरह से लिखे जाने वाली posts को “English” की बजाये “Hindi” की मानने लगे तो अचानक ही ऐसे bloggers की adsense से कमाई एक-तिहाई या एक-चौथाई हो जाएगी, जोकि एक बड़ा risk है। But ये just एक assumption है की Google ऐसे blogs को English का मान रहा है….अगर ये assumption ही गलत हो तो ये पूरा का पूरा risk अपने आप ही खत्म हो जायेगा।
दूसरा रिस्क है आगे आने वाले समय में Hindi Input tools का usage तेजी से बढ़ेगा…. तब जो लोग हिंदी में चीजें पढ़ना चाहते हैं वे हो सकता है हिंदी में ही type करके search करें।
For ex: अभी query होती है : ” How to make a blog in Hindi?” या ” blog kaise banaye” बाद में query हो जायेगी ” ब्लॉग कैसे बनाएं “
तब देवनागरी वाले blogs search में ऊपर आने लगेंगे….और ऐसे Roman Hindi वाले blogs का ट्रैफिक कम हो जायेगा।
हालांकि, near future में ऐसा कुछ होता नज़र नहीं आ रहा है,but who knows, कब लोगों की search habits बदल जाएँ !

कुछ ऐसा भी है जिससे लगता है कि ऐसे blogs का future bright है ?

बिलकुल है –
  • Google अपने search queires में Roamn Hindi की queries को index करता है :
अगर आप Google Search Box में जाकर लिखें “ Internet se…” तो अपने आप आ जाता है “ Internet se paise kaise kamaye”
यानि गूगल इस बात को समझता है की लोग इस तरह से भी search करते हैं। और जो चीज masses को पसंद  है Google उसे negate नहीं कर सकता।
एक मजे की बात ये भी है कि-
इस तरह की क्वेरीज- ” Internet se paise kaise kamaye ” के search results बहुत कम हैं … सिर्फ 39000
Internet se paise kaise kamaye_
जबकि अगर आप search करते हैं “ How to earn money from Internet” तो आपको मिलते हैं 5 करोड़ 87 लाख results
और अगर आप search करते हैं “how to earn money from internet in hindi” तो आपको मिलते हैं ग्यारह लाख साठ हज़ार results।
इन numbers का क्या मतलब है ?
इसका मतलब है की Roman Hindi में competition बहुत कम है। इनमे search queries के हिसाब से कम ही content internet पे मौजूद है, यानि आप अगर इस तरह से content develop करते हैं तो आपको competition कम face करना होगा और आप कम time में अधिक traffic attract कर पाएंगे।
और अगर Google इसे English content ही मानता रहा तो आप earning भी अच्छी कर पाएंगे।
  • दूसरी बात है की Google का Speech के थ्रू query वाल software भी Roman Hindi के लिए designed है।
अगर आप गूगल search box के अंत में जो mic बना है उसपर click करें और फिर अपनी query बोलें “ ब्लॉग कैसे बनाएं ”
तो अपने आप search box में लिख कर आ जाता है “ Blog kaise banaye”…अभी करके देखें …it is quite interesting।
It means, Google फिलहाल speech को English phonetics के हिसाब से ही convert कर रहा है …जोकि Roman Hindi वाले bloggers के लिए एक plus point है।
  • और सबसे बड़ी बात ये की भले ये bloggers Roman Hindi में लिख रहे हैं, but at the end of the day…वे कुछ valuable content create कर रहे हैं जिसको consume करने के लिए लाखों लोग तैयार हैं। और जहाँ value creation है वहां Google जैसी company को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।और in case होती भी है और वे इस तरह के ब्लॉग्स पर adsense ban भी कर देते हैं, तो और भी बहुत तरीके हैं पैसे कमाने के…बस आपके पास ट्रैफिक होना चाहिए!

To conclusion क्या निकलता है ?

Conclusion ये निकलता है की अगर आप पैसों के लिए blogging करना चाह रहे हैं …जोकि majority of लोग चाहते हैं तो आपके लिए ये Roman Hindi वाला idea beneficial हो सकता है … as you know…इसमें competition कम है और पैसे ज्यादा हैं।
वहीँ अगर आप पैसे भी कमाना चाहता है, हिंदी भाषा को Internet पर promote भी करना चाहते हैं और long term में एक valuable content create करना चाहते हैं तो उसके लिए देवनागरी लिपि का प्रयोग करते हुए हिंदी में content create करना ही बेहतर होगा। क्योंकि ultimately content is the king…अगर आपकी साईट valuable और properly search engine optimized है तो उसपर देर-सबेर ट्रैफिक भी आएगा और अगर ट्रैफिक आएगा तो पैसे भी किसी न किसी तरीके से आ ही जायेंगे…and who knows… जैसे सालों के इंतज़ार के बाद Google Adsense Hindi को support करने लगा, वैसे ही कुछ और सालों के बाद Hindi websites की CPC भी English websites की तरह better होने लगे!
Friends, मैंने इस आर्टिकल में बहुत बार … “शायद… may be…मुझे लगता है” जैसे वर्ड्स यूज किये हैं….which shows कि मैं यहाँ जो लिख रहा हूँ उसे पत्थर की लकीर नहीं माना जा सकता …. आप अपने blogging career के लिए क्या decision लेते हैं ये totally आप पर depend करता है। इस article के जरिये मेरा बस इतना प्रयास है कि आप मौजूदा options को जानें और एक informed decision ले सकें।
I hope, ये post आपके लिए useful रही होगी। और चूँकि ये एक interesting discussion है, इसलिए मुझे आपके comments का इंतज़ार रहेगा …so please let me know about your thoughts…आपकी सोच से हज़ारों और लोगों को भी एक direction मिल सकता है, so keep commenting….keep progressing.
Thank You!

एक सफल ब्लॉग शुरू करना है तो इन 7 बातों का रखें ध्यान



How to become a successful blogger in Hindi.

कैसे बनें एक सफल ब्लॉगर?


“पैसा” हर किसी की ज़रूरत है। पैसा ही वो  main driving force है जो लगों को jobs या business करने के लिए inspire और बहुत मामलों में force करता है। वैसे तो पैसे कमाने के बहुत से तरीके हैं, लेकिन कुछ ही ऐसे तरीके हैं जो आपको पैसे के साथ-साथ अपना interest भी pursue करने का मौका देते हैं। और उन्ही में से तरीका है – BLOGGING. Blogging में एक सफल career आपको क्या-क्या फायदे देता है:

  • अच्छी income, वो भी बिना बॉस के प्रेशर के।
  • कभी भी और कहीं से भी काम करने का freedom, आपको बस एक laptop और internet connection चाहिए, और कुछ लोग तो मोबाइल या टैब से भी काम चला लेते हैं। बहुत से सफल ब्लोगर्स देश के छोटे-छोटे शहरों से काम करते हैं।
  • एक अच्छी feeling, जो आपको लोगों को हेल्प करने से आती है।
  • Infinite growth potential…इसमें आप बहुत अधिक ग्रो कर सकते हैं।
इन फायदों को देखकर कोई भी ब्लॉगिंग में करियर बनाने के लिए excited हो सकता है, लेकिन एक सच ये भी है कि इस फील्ड में सफलता का ratio बहुत कम है। हर रोज हज़ारों नए blogs बनते हैं और अब इनकी कुल संख्या करोड़ों में है, लेकिन कुछ मुट्ठी भर लोग ही ऐसे हैं जो इस काम को professionally कर पा रहे हैं, या ये कहें कि इस काम से अपनी financial needs पूरी कर पा रहे हैं।
इसलिए आज मैं आपको ब्लॉगिंग के दुनिया में सफल होने के टिप्स बताने जा रहा हूँ।
दोस्तों, अगर इंडिया के टॉप bloggers की बात करें तो इसमें सबसे पहला नाम आता है अमित अग्रवाल का, जिनकी estimated monthly income 30 लाख ₹ से भी अधिक आंकी जाती है। हालांकि, अगर हम top 10 bloggers की बात करें तो उनकी monthly average income 6-7 lacs होगी…. और अगर हम दुनिया भर के ब्लॉगर्स की बात करें तो average ZERO के आसपास होगा, क्योंकि करोड़ों bloggers कुछ नहीं कमाते। ये ऐसे लोग होते हैं जो बस ब्लॉग बनाते हैं, २-४ पोस्ट डालते हैं और फिर गायब हो जाते हैं। सही मायने में इन्हें blogger नहीं कहना चाहिए।
खैर, उनकी बात छोडिये, असल बात ये है है कि कड़ी मेहनत से इस दुनिया में सब कुछ किया जा सकता है, हर एक pro blogger कभी न कभी एक  newbie blogger रहा होगा और हर एक newbie blogger अपनी मेहनत से एक pro-blogger बन सकता है।
अगर आपके अन्दर पैसे कमाने का हौसला और जुनून है तो आप लाखों में कमा सकते है, लेंकिन एक बात जान ले ब्लॉगिंग आसान नहीं है, इसे आप पार्ट टाइम ही शुरू करें और एक बात ध्यान रखें कि अगर आपको लिखने में इंटरेस्ट नहीं है तो इस फील्ड में बिलकुल ना आएं; क्योंकि बिना इसके यहाँ कुछ नहीं होगा। और लिखने में इंटरेस्ट है कि नहीं या पैदा हो सकता है या नहीं इसका जानने का सबसे अच्छा तरीका है Blogger या  wordpress पर एक free blog बना कर लिखना शुरू करना।
तो चलिए अब देखते हैं कि as a blogger सफल होने के लिए लिखने में इंटरेस्ट के अलावा क्या-क्या ज़रूरी है:

How To Become A Successful Blogger in Hindi

Search Engine Optimization (SEO):

SEO से मतलब है कि आप अपने ब्लॉग पोस्ट्स को ऐसे बनाएं जिससे कि गूगल और बिंग जैसे search engines में आपके पोस्ट्स को अच्छी रैंक मिल सके, जिससे वे सर्च रिजल्ट्स में टॉप पर आ सकें।
Internet पर पढ़ कर आप SEO के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं, ये कोई राकेट साइंस नहीं है और थोड़ी मेहनत से इसे सीखा जा सकता है। वैसे  अगर आपके पास समय न हो तो आप SEO experts को hire भी कर सकते हैं।

Language Decision:

आप किस भाषा में लिखते हैं इसका निर्णय बहुत ज़रूरी है। जहाँ हिंदी में लिखने पर आपको competition कम face करना पड़ेगा, वहीँ दूसरी और इसमें English की अपेक्षा पैसे बहुत कम मिलेंगे.
एक अनुमान के मताबिक 10,000 Indian visits =500 USA visits
वहीँ अगर आप अंग्रेजी में लिखते हैं तो आपको अपने सब्जेक्ट पर पहले से मौजूद हज़ारों साइट्स दिख जायेंगी और आपको tough competition face  करना पड़ेगा।
English sites का CPC (cost per click) Hindi sites की तुलना में 3 to 5 times होता है। यानि अगर आपकी हिंदी साईट पे दस एड्स क्लिक हुए तो आप कमाते हैं तीस रुपये और उतने ही क्लिक्स पर  English site पर 150 रूपये तक कमा सकते हैं। हालांकि, ये आपके niche (explained next) पर भी depend करता है।
इसलिए आपको सोच-समझ कर अपनी language chose करनी चाहिए।

Niche:

ब्लॉगिंग में टॉपिक को niche बोला जाता है जैसे कि अगर आपका game पे ब्लॉग है तोह आपका niche game होगा, दूसरे शब्दों में हम Niche को subject भी बोल सकते हैं। अगर आप ब्लॉगिंग में सफल होना चाहते हैं तो  कभी multi niche ब्लॉग ना बनाये, multi niche कहने का मतलब की जिसमे बहुत सारे टॉपिक हों जैसे कि – tech tips, sport, games, blogging, motivation अगर आप multi niche ब्लॉग बनाएंगे तो आपको मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ेगी और failure की संभावना भी अधिक रहेगी है। हाँ, अगर आपके पास एक बड़ी टीम है तो आप इस तरह से करने का सोच सकते हैं।

Writing Skills:

एक सफल ब्लॉगर बनने के लिए आपकी लिखने की कला अच्छी होनी चाहिए। कोशिश करिए कि-
  • आप जो भी लिखें उसे पढ़ कर लोगों को फायदा हो।
  • Spelling mistakes कम से कम हों।
  • एक साथ बहुत बड़े-बड़े पैराग्राफ्स ना लिखें।
  • बुलेट पॉइंट्स का प्रयोग करें।
  • आम बोलचाल वाले शब्दों का प्रयोग करें।
  • कहीं-कहीं pictures का भी use करें।
बहुत से ब्लॉगर्स जब लिखना शुरू करते हैं तो उनकी writing skills कुछ ख़ास नहीं होतीं, but over a period of time वे इसे सुधार लेते हैं। इसलिए अगर अभी आपकी स्किल्स ठीक ना भी हों तो निराश होने की ज़रूरत नहीं है, बल्कि धीरे-धीरे करके इसे सुधारने की ज़रूरत है।

Patience:

ऑनलाइन कैरियर बनाने के लिए हमें धैर्य रखनाचाहिए आपको सब कुछ सीखने और जानने में टाइम लग जायेगा। अगर आप चाह रहे हैं कि आज शरू करे और कल से पैसा आने लगे तो ऐसा नही होता ….ब्लॉगिंग में बहुत टाइम लगता है, बहुत से लोग 1-2साल बाद earn करना स्टार्ट करते है लेंकिन generally 5-6 months लग जाता है। बेहतर होगा कि आप इसे पार्ट टाइम शुरू करें और जब आपको traffic मिलने लगे तब इसमें full time आने का सोचें।

Good content with speed:

आप अपने रीडर्स को अच्छे से अच्छा कंटेंट दें। चूँकि पहले से ही हज़ारों ब्लोग्स मौजूद हैं इसलिए अगर आप अपना कंटेंट अच्छा नहीं बनायेंगे तो लोग आपको पढने नहीं आयेंगे। अच्छा, वैल्युएबल कंटेंट देने से ही आपको loyal readers मिल पायेंगे।
“with speed” से मेरा मतलब है कि अगर आप current events के बारे में लिखते हैं तो आप उन टॉपिक्स पर और लोगों से पहले लिखने का प्रयास करिए। ऐसा करने से सर्च करने आपके गूगल के फर्स्ट पेज पर आ सकते हैं और बहुत से first time visitors को attract आर सकते हैं।

Regular Updates:

जब आप bogging शुरू करें तो  अपना ब्लॉग regularly update करने का प्रयास करें क्योंकि ये हमारी रैंकिंग को अच्छा करता है और गूगल हमारी साईट को जल्दी से इंडेक्स करता है। किसी भी काम को करने के लिए Discipline बहुत जरूरी है और ब्लॉगिंग में भी आपको एक disciplined way में अपने ब्लॉग को निरंतर अपडेट करना होता है।
दोस्तों, हर second लगभग 2 ब्लॉग बनते हैं, blogging में करियर बनना कोई आसान बात नहीं है आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, इसलिए मेहनत के लिए तैयार रहिये और यहाँ दी गयी टिप्स को अप्लाई करके एक सफल ब्लौगर बनिए।
Thanks!
ये एक गेस्ट पोस्ट है जिसे KaiseKamayeTips.com ने लिखा है, इनके ब्लॉग पे आप Earn Money Online, Business, Blogging, SEO के बारे में पढ़ सकते है।

पैन कार्ड में होता है आपका सरनेम, जानिए इससे जुड़ी खास बातें




क्या आप जानते हैं कि आपका पैन कार्ड आपकी पूरी कुंडली खोल देता है? पैन कार्ड न केवल इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के लिए, बल्कि आपके लिए भी बहुत मायने रखता है। पैन कार्ड नंबर दस डिजिट का खास नंबर होता है। इससे सारे फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन लिंक होते हैं, ताकि टैक्स पेमेंट या क्रेडिट कार्ड से होने वाला लेन-देन डिपार्टमेंट की नजर में रहे।

आपको जान कर आश्चर्य होगा, लेकिन परमानेंट अकाउंट नंबर (पैन नंबर) में ऐसा बहुत कुछ छिपा है, जो आपको नहीं पता। आइए, जानते हैं इससे जुड़ी कुछ रोचक बातें...